Wednesday, November 7, 2018
Sunday, January 1, 2017
Happy New Year- 207
नववर्ष - 2017
की
शुभकामनाएं
कल की यादें, कल के सपने, हैं तो ये सब के सब अपने।
अभी का खिलना, आज का हॅंसना, उन से भी तो ज्यादा अपने।
आज तो जी लें जी भर जी लें, भूल के यादें, छोड के सपने।
भावी से चल कर जो आये आज मिले, वे ही तो कल होंगे अपने।
शुभकामनाएं कि नए वर्ष में हर दिन आज का, अभी का करते रहें हर्षमय आलिंगन
—सुरेन्द्र बोथरा
Happy New Year - 2017
Best wishes
Memories of yesterday,
dreams of tomorrow, all are ours.
Blooming of now, laughter
of today, even more so ours.
Let us live fully today
forgetting memories, abandoning dreams.
Approaching from future
whatever reaches us today only that becomes ours tomorrow.
Best wishes that
each day of the New Year
May you joyously
embrace ‘the today’ and ‘the now’.
—
Surendra
Bothra
Wednesday, November 23, 2016
Demonetization: Inspiring gesture by school children
HONEST QUESTIONS
Demonetization:
Inspiring gesture by school children
Even
kids are moved by the problem of the common man and they are breaking their
piggy-banks to help the needy a little.
Do
our political leaders, the self-shouting messiahs of the poor, have no
sentiments left to get inspired by this gesture of school going children?
Why
not, for a change, get inspired and break some dinosaury-banks they
command and start counters to help their voters in these times of need?
Are
they devoid of the simple commonsense that if they advance the date of opening
their coffers at election time by a few fortnights they will not only get
additional votes in return of their act of public service but also clear the
blot of being insensitive? Another added benefit will be the satisfaction of
hitting the ruling party where it hurts most.
Why
they consider it to be their duty to simply shout loud in their lip service of
showing sympathy for suffering masses?
Why
they work hard to add to the woes of masses by instigating them to agitate
against a step they openly approve of?
Why not change this attitude that has
been in vogue for decades that on pretext of helping masses Netas spend money
on protests and rallies and public meetings and themselves and their goons?
That is the image of our Netas in the eyes of the man on
the street; and can any amount of logical sounding illogical support, from
intellectuals ensconced in high places and the partisan media, change that public
perception?
Why do they conveniently forget that Mohandas Karamchand Gandhi lived and
suffered like common people of this country and never needed tons of money or
herds of goons to influence masses to gain popularity?
*****
Thursday, April 7, 2016
अकाल की प्यास (Thirst of drought)
Thirst of drought
This is for those who hide
behind debates, suppress their inner voice and condone their guilt by providing
mere lip service to the suffering masses of Latur and other drought and water
scarcity ridden areas.
अकाल की प्यास
भुतही इमली के तले
अंधेरी राह चलते
अनजाने भय से
फटे से स्वर में
बस, चिल्लाते ही तो हो,
तुम्हारे भरे पेट को कहीं
वह अकाल की भूख
छू भी न जाय
बस, इसी डर से
सहायता का बेसुरा गीत
गाते ही तो हो।
अकाल, नाम भर
तुमने
बस, सुना ही तो है
देखा कहाँ,
और सुन कर ही
तुम्हारे आदर्श का ऐश्वर्य
दूर खडे़ बालू के टीले में
धंसने लगा,
रात की महफिल का
रंगीन निमंत्रण
और सुबह
देर से टूटी
नींद की उबासी का आलम
सूखी हवाओं के
भूरे जाल में
फंसने लगा।
तुमने जानी है
बस वही भूख
जो दोपहर दो बजे लगती है
और वही प्यास
जो रात आठ बजे जगती है,
तुम्हें क्या मालूम
अकाल की प्यास
कितनी दर्द भरी होती है।
मुझसे पूछो
ना, मुझसे भी नहीं
मेरी उस अंगुली से पूछो
जो जीवन के दीये की
लौ पर रखी है
जिसकी चर्बी
चटख कर बूँद हो
बाती में रिसती है,
इस इंतजार में
कि कोई आये
दो बूँद ही सही
पर आशा के तेल से सींच जाये
उस बुझती जलती बाती को।
वह बाती
जलने की आस लिये
बार बार बुझती है,
पूछो, जरा पूछो
उस टिमटिमाते जीवन सी
सूख रही बाती से,
अकाल की प्यास, सचमुच
कितनी प्यासी होती है।
——
मेरे प्रकाशित कविता संकलन से --
‘मैने तुम्हारी मृत्यु को देखा
है’
प्रकाशक: सर्जना, शिवबाडी रोड, बीकानेर - 334003.
email : vagdevibooks @gmail.com
Tuesday, January 26, 2016
‘विकलांग’ या ‘दिव्यांग’
प्रकृतिदत्त या परिस्थितिजन्य अभाव या अपर्याप्ति को दुर्बलता या असमर्थता कह कर पहचान के रूप में किसी पर थोपना कभी रुचा नहीं। दुर्बलता या असमर्थता वस्तुतः मानसिकता में होती है अतः पहचान का भी मानसिकता से ही होना उचित है। कुछ यही भाव एक कविता के रूप में अभिव्यक्त हो गए थे (1972)। अनेक वर्षों बाद आज ऐसा लगा कि दिव्यांग नाम देने से पहचान परिवर्तन की तरफ पहला कदम तो उठा। धीरे-धीरे उन्हें दुर्बल या दयनीय समझने की मानसिकता भी बदलेगी।
छाया का छलावा
कौन लंगड़ा है
मगर गतिवान फिर भी ?
कौन चल सकता
मगर लंगड़ा रहा है ?
कौन इन बैसाखियों से आज पूछेः
पाप करता कौन ?
जो पथ नापता है
या, जो कि लूले-स्वप्न
बाँटे जा रहा है ?
कौन लंगड़ा है ?
कौन लूला है
मगर कुछ गढ रहा है ?
कौन है जो खिलखिलाता
हाथ थामे ध्वंस के ?
कौन खोले मुट्ठियों को
और सोचे
भाग्य की रेखा दिखा कर कौन ?
स्वप्न की भोली परी के
पंख नोचे जा रहा है ?
कौन लूला है ?
कौन अंधा है
मगर कुछ देखता है ?
कौन सब कुछ देख
अंधा बन रहा है ?
कौन सूनी चोखटों पार जाये और देखेः
ज्योत्सना के स्रोत पर
कोहरा बिछा कर कौन ?
जिन्दगी के जाम में
भर कर अंधेरा पी रहा है ?
कौन अंधा है ?
कौन जगता है
नयन में आस लेकर ?
कौन सब की आस की
शैया बनाए सो रहा है ?
नींद की नगरी में किससे कौन पूछे ?
करुण क्रन्दन को
मधुर लोरी समझ कर कौन ?
स्वार्थ की अट्टालिका में
राक्षसी तन्द्रा लपेटे सोगया है ?
कौन जगता है ?
व्यर्थ ये सब प्रश्न
क्यों सब पूछते हैं ?
एक छाया के छलावे से
वृथा क्यों जूझते हैं ?
चाह कर उलझा दिया,
फिर क्यों पहेली बूझते हैं
कौन सोता, कौन जगता भूलकर
झाँकें हृदय में
और पूछें :
जागता ‘‘मैं’’ या
अभी भी सो रहा है ?
-----
(2012 में प्रकाशित मेरी पुस्तक ‘मैंने तुम्हारी मृत्यु को देखा है’ से )
Subscribe to:
Posts (Atom)